संदेश

किसान-मजदूर-महिला विरोधी है यूपी बजट, नौजवानों के लिए भी इसमें कुछ नहीं: नरेंद्र भारद्वाज/डॉली शर्मा

चित्र
किसान-मजदूर-महिला विरोधी है यूपी बजट, नौजवानों के लिए भी इसमें कुछ नहीं # वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने यूपी बजट को आमलोगों को हतोत्साहित करने वाला, निराशा पैदा करने का कारक और दिशाहीन बताया कमलेश पांडेय/राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। योगी सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा में बुद्धवार को पेश किए गए बजट को गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने किसान-मजदूर-नौजवान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश की आधी आबादी समझी जाने वाली महिलाओं के लिए भी कुछ खास नहीं है, जिनसे उनमें हताशा घर कर गई है। नेता द्वय ने दूरभाष पर बताया कि यह बजट दिशाहीन है, जिससे लोगों में निराशा पैदा हुई है। इससे आमलोग भी हतोत्साहित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने इस यूपी बजट के द्वारा भी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने निहित स्वार्थ को साधने के मद्देनजर सिर्फ़ वादों का पिटारा लोगों को थमाया है, लेकिन अब जनता इन्हें समझ चुकी है तथा अगले लोकसभा चुनाव मे...

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने आवारा पशुओं को लेकर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को पत्र लिखा

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को पत्र लिखा # आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए समुचित कार्यवाई की मांग की राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को पत्र लिखकर कौशाम्बी में आवारा पशुओं के निवारण हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की है। पार्षद गोयल ने कौशाम्बी में पिछले दो-तीन महीनो से आवारा पशुओं की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाने की बात बताते हुए लिखा है कि इन आवारा पशुओं की वजह से सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता है। इन पशुओं की वजह से गन्दगी भी हो रही है, और आये दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस समस्या का समाधान अति शीघ्र कराने का कष्ट करें।  वहीं, इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सड़क पर जो गायें दिखें, उन्हें गौशाला में पहुंचाया जाए। इसके लिए उन्होंने कुछ आर्थिक प्रावधान भी तय किये हैं तथा एनजीओ का भी सहयोग लेने को कहा है। लेकिन अधिकारी गण सिर्फ लीपापोती कर रहे हैं, जिससे पॉश कॉलोनी के लोग भी परेशानी महसूस करते हैं।...

बहराइच के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह लखनऊ में सम्मानित होंगे 4 फरवरी को

चित्र
 # उनके साथ लखनऊ में ही सम्मानित होंगे अन्य जनपदों के डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी गण # सड़क सुरक्षा माह के दौरान मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए मिलेगा प्रशस्ति-पत्र राजनैतिक दुनिया बहराइच। जनपद के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह व उनके अधीनस्थ कतिपय अधिकारियों को कल राज्य की राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर दूरभाष पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस आशय का एक विभागीय पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है, जिससे पता चलता है कि शासन के निर्देश पर जनपद में 5 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक मनाये गये ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को मानव श्रृंखला के दौरान जनपद की कुल जनसंख्या के सापेक्ष मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की संख्या के प्रतिशत के आधार पर सर्वाधिक सहभागिता वाले प्रदेश के 3 जनपदों- श्रावस्ती, संभल व बहराइच का चयन किया गया है। अतः सभी चयनित लोग कल लखनऊ जाएंगे। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर कल 04 फरवरी को मध्यान्ह 12ः00 बजे विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग ...

स्वास्थ्य क्षेत्र में खुलने वाले नए संस्थाओं और आने वाली नई मशीनों से आएगी जनस्वास्थ्य क्रांति: डॉ पी एन अरोड़ा

चित्र
  स्वास्थ्य क्षेत्र में खुलने वाले नए संस्थाओं और देश में आने वाली नई चिकित्सा मशीनों से आएगी जनस्वास्थ्य क्रांति: डॉ पी एन अरोड़ा # नए बजट से किसानों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा संबल: सीएमडी राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने आम बजट 2023-24 की सराहना की है। बुद्धवार को संसद के पटल पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट पर उनकी प्रशंसा करते हुए डॉ अरोड़ा ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को संबल देने वाला है। क्योंकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना समेत किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए कई बडे़ ऐलान किये गए हैं जो मोदी सरकार की देश के प्रति गहन चिंतन के द्योतक हैं। आज जब विश्व के अनेक देश मंदी की मार झेल रहे हैं, वैसे परिवेश में भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है, तो यह टीम मोदी का ही करिश्मा है, जिससे देश-दुनिया में भारत का कद निःसंदेह बढ़ा है। डॉ अरोड़ा ने बताया कि हेल्थ सेक्टर मे...

भारतीय जनसेवा मिशन के तीसरे स्थापना दिवस की मुख्य झलकियां

https://1drv.ms/a/s!AnA4XH5zIO2ijS8x7ZvvBadUvTPa

पार्षद निर्मला त्यागी ने वार्ड नम्बर 87 में करवाई करोड़ों रुपये के विकास कार्य

चित्र
पार्षद निर्मला त्यागी ने वार्ड नम्बर 87 में करवाई करोड़ों रुपये के विकास कार्य राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की पार्षद श्रीमती निर्मला त्यागी ने बताया कि ट्रिपल इंजन की सरकार में हमारे वार्ड में आशातीत विकास के कार्य संपादित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, प्रदेश में योगी सरकार और नगर निगम में आशा शर्मा सरकार होने के चलते गाजियाबाद के हरेक क्षेत्र में काफी विकास के कार्य हुए हैं, जिससे आमलोग भी प्रसन्न हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि जब भी गाजियाबाद नगर निगम के चुनाव होंगे तो बीजेपी को बम्पर जीत मिलेगी। अपने वार्ड में किये गए विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए श्रीमती त्यागी ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी के सहयोग से मैंने ज्ञान खण्ड 1, 2, 3 और 4 में एक करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाई, जबकि 1 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से उस सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई और नालियां बनवाई। इसके अलावा, गंगा वाटर पार्क में 10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण करवाय...

देश की सबसे बड़ी जरूरत है शिक्षा, इसे सबके दरवाजे तक पहुंचाएं: डीपी यादव

चित्र
देश की सबसे बड़ी जरूरत है शिक्षा, इसे सबके दरवाजे तक पहुंचाएं: डीपी यादव # समाज सेवा करना हमारा जज्बा है, राजनीति करना मेरा मकसद नहीं: ई. लख्मीचंद यादव # कन्स्टिट्यूशन क्लब में भारतीय जनसेवा मिशन का तृतीय स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित # अपने-अपने क्षेत्र में चर्चित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके इस राष्ट्रीय मंच पर किया गया सम्मान राजनैतिक दुनिया नई दिल्ली। रविवार को स्थानीय संसद मार्ग एरिया अंतर्गत रफी मार्ग स्थित कन्स्टिट्यूशन क्लब सभागार में भारतीय जनसेवा मिशन के द्वारा तृतीय स्थापना दिवस समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डी पी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर भारतीय जनसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. लख्मीचंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार कमलेश पांडेय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डी पी यादव ने कहा कि अपने देश में 60 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, उनका ...