संदेश

पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने ज्ञान खण्ड 2 में करवाई पेड़-पौधों की छंटनी

चित्र
पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने ज्ञान खण्ड 2 में करवाई पेड़-पौधों की छंटनी राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन स्थित इंदिरापुरम के वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि और पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी ने बुधवार को शिप्रा रिवेरा ज्ञान खण्ड 2 वाली रोड पर वृक्षों और पौधों की छंटाई अपनी देखरेख में गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारियों से करवाई। इसके अलावा, गली नम्बर 5, ज्ञान खण्ड 2 में भी पेड़ों और पौधों की छंटाई करवाई गई।  इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि विभागीय कार्य दबावों के चलते इस बार पेड़ों की ट्रिमिंग में थोड़ा विलम्ब हुआ, जिससे सड़क पर और डिवाइडर पर पेड़-पौधे बेतरतीब ढंग से बढ़ गए थे। वो सूर्य का प्रकाश या बिजली की रोशनी सड़कों पर नहीं आने देते थे, जिससे स्थानीय लोग परेशान रहते थे और अपने क्षेत्रीय पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि से पेड़-पौधों की छंटाई करवाने की गुहार लगाते रहते थे। यही वजह है कि सलेक चंद त्यागी ने नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों से सम्पर्क साधकर इस कार्य को करवाया। साथ ह...

पार्षद मनोज गोयल ने कोरोना टीके की बूस्टर डोज मंगवाकर लोगों को लगवाने के अभियान का शुभारंभ किया

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने कोरोना टीके की बूस्टर डोज मंगवाकर लोगों को लगवाने के अभियान का शुभारंभ किया राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता और वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल अपनी जनता की हर सुविधाओं का ख्याल रखते हैं और सही समय पर लोगों के बीच उनकी डिलीवरी करवाते रहते हैं। अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोरोना काल में उन्होंने वैशाली स्थित एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को गोद ले रखा है, जहां पहुंचने वाले हरेक व्यक्ति का ख्याल उनकी टीम रखती है। उन्होंने बताया कि आसन्न कोरोना संक्रमण की सम्भावनाओं के मद्देनजर उन्होंने अपने सेंटर द्वारा बुद्धवार से कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया किप्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली में पर काफी दिनों से बूस्टर डोज की सप्लाई नहीं आई थी, लेकिन आज सरकार द्वारा यह सप्लाई उपलब्ध कराई गई है। इसलिए  इस अभियान की शुरुआत दोबारा से कराई गई।  इस अवसर पर सेंटर के प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा, समाजसेवी बीके वर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, सर्वेश यादव, रश्मि, मोहित, पवित्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

वार्ड नम्बर 83 की पार्षद कुसुम सिंह ने कंबल बांटे, 500 लोगों को मिली राहत

चित्र
वार्ड नम्बर 83 की पार्षद कुसुम सिंह ने कंबल बांटे, 500 लोगों को मिली राहत राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। मंगलवार को वार्ड नम्बर 83 की पार्षद कुसुम सिंह एवं भाजपा नेता एसपी सिंह ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में अपने निवास स्थान पर अपने वार्ड के जरूरत मंद लोगों को 500 कंबल का वितरण किया।  इस अवसर पर राकेश सूद, राम प्रवेश, नादिर अली, संजय सिंह, के के दूबे, आर पी शर्मा, रवीन्द्र कोहली, राम जी झा, नीरज सक्सेना, गौरव गुप्ता, मंटू सोनी, अमरनाथ सिंह, अंजनी सिंह, सुनील चौहान, सुभाष  आदि लोगों की उपस्थिति रही। कंबल वितरण के बाद लोगों ने पार्षद कुसुम सिंह को खूब धन्यवाद दिया एवं उनके नाम का जयकारा लगा कर शुभकामनाएं दी।

बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी के प्रयासों से वार्ड नम्बर 87 के ज्ञान खण्ड 2 में हुई पेड़ों की छंटाई

चित्र
बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी के प्रयासों से वार्ड नम्बर 87 के ज्ञान खण्ड 2 में हुई पेड़ों की छंटाई राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी के प्रयासों से वार्ड अंतर्गत ज्ञान खण्ड 2 में पेड़ों की छंटाई की गई। ट्री ट्रिमिंग यानी पेड़ों की छंटाई के इस कार्य में नगर निगम की बड़ी बड़ी मशीनों का उपयोग किया गया। पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलेक चंद त्यागी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग थी कि उनके घरों के सामने और सड़क पर बेतरतीब ढंग से बढ़े पेड़ों की छंटाई की जाए, ताकि सूरज की कुछ रोशनी उन्हें भी मिल सके।  यही वजह है कि उन्होंने नगर निगम और जीडीए के उद्यान विभाग से सम्पर्क साधा और बड़ी व छोटी ट्रिमिंग मशीन और उसके संचालक की व्यवस्था करवाकर अपनी देखरेख में हर व्यक्ति के घर के सामने व सड़कों पर के वृक्षों की छंटाई करवाई, जिससे आसपास की सुंदरता और सूर्य की रोशनी में इजाफा हुआ। इससे स्थानीय लोगों ने निर्मला त्यागी और सलेक चंद त्यागी की सराहना की और कहा कि पा...

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर किया शुभारंभ

चित्र
बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर किया शुभारंभ राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत त्यागी ने सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-3 के प्लॉट नम्बर 715 स्थित कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने इस नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और लोगों से कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। इसलिए सबको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब दवाइयां पड़ोस में ही उपलब्ध हैं। इसलिए लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने में भी इनकी बड़ी भूमिका है। इसका लाभ उठाइए।

बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल को दी जन्मदिन की बधाई

चित्र
बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल को दी जन्मदिन की बधाई राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता व वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल का जन्मदिन उनके स्वजनों, परिजनों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ मनाया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, अभियंताओं, लेखाकारों व उद्यमियों ने भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व मनपसंद उपहार भी प्रदान किये। वरिष्ठ बीजेपी नेता व जीडीए बोर्ड मेम्बर पवन गोयल ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिताजी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद पूजा-अर्चना की और जरूरतमंद लोगों को उपहार प्रदान किये। उसके बाद अपने घर और ऑफिस पर पहुंचने वाले शुभचिंतकों से मिले। उन्होंने सबकी शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए सबका आभार जताया। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 72 के अलावा पूरे साहिबाबाद और गाजियाबाद के लोगों ने उन्हें अपना प्यार दिया है, जिसके लिए वो तहेदिल से सबके आभारी बने रहेंगे। फोटोकैप्शन:- जीडीए बोर्ड सदस्य पव...

इंदिरापुरम में आरएसएस द्वारा 'एक दौड़ देश के नाम' आयोजित, प्रतिभागी युवकों को किया सम्मानित

चित्र
इंदिरापुरम में आरएसएस द्वारा 'एक दौड़ देश के नाम' आयोजित, प्रतिभागी युवकों को किया सम्मानित राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदिरापुरम पश्चिम नगर द्वारा रविवार को 'एक दौड़ देश के नाम' का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया गया, जिसके तहत युवकों द्वारा 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। इस दौड़ में स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौड़ में शामिल युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 87 समेत आस पास के वार्डों के युवकों ने हिस्सा लिया। पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी शुरू से अंत तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और उसे सफल बनाने में अपना अभिन्न योगदान दिया। नगर संघ संचालक देवेंद्र ने बताया कि संघ के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 'एक दौड़ देश का नाम' का आयोजन आज इंदिरापुरम काला पत्थर से शुरू हुई, जो न्याय खंड दो, न्याय खंड 3, मंगल चौक, शिप्रा रिवेरा मंदिर, ज्ञान खंड, अभय खंड होते हुए न्याय खंड 1 स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क पर संपन्न हुई।  इस अवसर पर दिनेश सिंह, वार्ड नम्बर 87 के पार्षद प...