संदेश

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर किया शुभारंभ

चित्र
बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर किया शुभारंभ राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत त्यागी ने सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-3 के प्लॉट नम्बर 715 स्थित कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने इस नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और लोगों से कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। इसलिए सबको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब दवाइयां पड़ोस में ही उपलब्ध हैं। इसलिए लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने में भी इनकी बड़ी भूमिका है। इसका लाभ उठाइए।

बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल को दी जन्मदिन की बधाई

चित्र
बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल को दी जन्मदिन की बधाई राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता व वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल का जन्मदिन उनके स्वजनों, परिजनों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ मनाया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, अभियंताओं, लेखाकारों व उद्यमियों ने भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व मनपसंद उपहार भी प्रदान किये। वरिष्ठ बीजेपी नेता व जीडीए बोर्ड मेम्बर पवन गोयल ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिताजी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद पूजा-अर्चना की और जरूरतमंद लोगों को उपहार प्रदान किये। उसके बाद अपने घर और ऑफिस पर पहुंचने वाले शुभचिंतकों से मिले। उन्होंने सबकी शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए सबका आभार जताया। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 72 के अलावा पूरे साहिबाबाद और गाजियाबाद के लोगों ने उन्हें अपना प्यार दिया है, जिसके लिए वो तहेदिल से सबके आभारी बने रहेंगे। फोटोकैप्शन:- जीडीए बोर्ड सदस्य पव...

इंदिरापुरम में आरएसएस द्वारा 'एक दौड़ देश के नाम' आयोजित, प्रतिभागी युवकों को किया सम्मानित

चित्र
इंदिरापुरम में आरएसएस द्वारा 'एक दौड़ देश के नाम' आयोजित, प्रतिभागी युवकों को किया सम्मानित राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदिरापुरम पश्चिम नगर द्वारा रविवार को 'एक दौड़ देश के नाम' का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया गया, जिसके तहत युवकों द्वारा 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। इस दौड़ में स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौड़ में शामिल युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 87 समेत आस पास के वार्डों के युवकों ने हिस्सा लिया। पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी शुरू से अंत तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और उसे सफल बनाने में अपना अभिन्न योगदान दिया। नगर संघ संचालक देवेंद्र ने बताया कि संघ के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 'एक दौड़ देश का नाम' का आयोजन आज इंदिरापुरम काला पत्थर से शुरू हुई, जो न्याय खंड दो, न्याय खंड 3, मंगल चौक, शिप्रा रिवेरा मंदिर, ज्ञान खंड, अभय खंड होते हुए न्याय खंड 1 स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क पर संपन्न हुई।  इस अवसर पर दिनेश सिंह, वार्ड नम्बर 87 के पार्षद प...

पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने मकनपुर पीएचसी पर विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

चित्र
पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने मकनपुर पीएचसी पर विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। रविवार को मकनपुर पीएचसी पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उनकी अगुवाई में  अनेक बच्चों को टीकाकरण भी हुआ है। सभी बच्चों को  पोलियो की दवा भी पिलाई गई। इस कार्यक्रम में स्टाफ नर्स अरुणा राय, फार्मासिस्ट सुधीर, लैब टेक्नीशियन देवेंद्र, सुषमा, कमलेश एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्मृति शर्मा मौजूद रहीं।

तिब्बत की आजादी के यक्ष प्रश्न का आखिर कब तक मिलेगा जवाब या फिर रहने दिया जाएगा अनुत्तरित

तिब्बत की आजादी के यक्ष प्रश्न का आखिर कब तक मिलेगा जवाब या फिर रहने दिया जाएगा अनुत्तरित  @ तीखी बात/कमलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार तिब्बत की आजादी 20 वीं शताब्दी का यक्ष प्रश्न है और 21 वीं शताब्दी के प्रथम चौथाई वर्ष तक भी इसका उत्तर न मिलना सभ्य समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। जैसे हमलोग छोटे-छोटे राज्यों के गठन को विकास के लिए जरूरी अवधारणा करार देते हैं, वैसी ही बात छोटे-छोटे देशों के गठन पर लागू की जा सकती है। खासकर दशकों से संघर्षरत उन क्षेत्र विशेष के लोगों के लिए, जो कभी आजाद थे, लेकिन 20 वीं सदी के नवसाम्राज्यवादी साम्यवादी महत्वाकांक्षाओं की भेंट चढ़ गए।  खासकर तिब्बतियों का सवाल उसमें सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि वह नेहरुयुगीन वन चाइना पालिसी पर पुनर्विचार करे, क्योंकि वह हमारा विनम्र पड़ोसी देश रहा है। उससे हमारे गहरे आर्थिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं। 1950 के दशक के अंतिम वर्षों से अबतक तिब्बत और उससे सटे भारतीय भूभाग के प्रति चीन का जो झपटमार रवैया रहा है, उसके मुत्तालिक यह और भी जरूरी हो जाता है कि आजाद तिब्बत ही अंतरराष्ट्रीय भारत...

केंद्रीय राज्य मंत्री ने वार्ड नम्बर 87 में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया

चित्र
केंद्रीय राज्य मंत्री ने वार्ड नम्बर 87 में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत इंदिरापुरम के बालिका इन्टर कॉलेज में शहीद कैप्टन दविंदर सिंह जस्स मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बनवाये गए बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जनरल वी के सिंह ने किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।  कार्यक्रम में पहुंचे माननीय मंत्री जनरल सिंह ने न केवल  संस्था की इस पहल का स्वागत किया बल्कि ऐसी सोच के लिए कैप्टन जस्स के पिता भूपेन्द्र सिंह व माता दलबीर कौर की सराहना भी की। जनरल वी के सिंह ने वहां मौजूद बच्चियों को कैप्टन जस्स के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा के लिए आगे आने के लिए भी प्रोत्साहित किया।  इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अमिता चौधरी, पार्षद निर्मला त्यागी के पति सलेक चंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, डाक्टर हरदीप कौर, गुरप्रीत सिंह रम...

सलेक चंद त्यागी ने सुनील शर्मा के साथ खिचड़ी व कम्बल वितरित किया

चित्र
सलेक चंद त्यागी ने सुनील शर्मा के साथ खिचड़ी व कम्बल वितरित किया राजनैतिक दुनिया  गाजियाबाद। बीजेपी नेता और वार्ड नम्बर 87 के पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के कार्यालय में मकर संक्रांति के पर्व पर कंबल और खिचड़ी वितरण किया। इस मौके पर बीजेपी के अन्य नेता गण भी मौजूद रहे और विधायक शर्मा के साथ मिलकर कम्बल और खिचड़ी वितरण किया।