प्रभासाक्षी ने सदैव पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का अक्षरशः पालन किया है: नीरज कुमार दुबे
प्रभासाक्षी ने सदैव पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का अक्षरशः पालन किया है: नीरज कुमार दुबे प्रभासाक्षी टीम नई दिल्ली। प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की 21वीं वर्षगाँठ पर विभिन्न सामयिक विषयों पर आधारित ऑनलाइन परिचर्चाओं के कार्यक्रम 'प्रभासाक्षी विचार मंथन' का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने अपने विचार रखे। पहली परिचर्चा का विषय था- क्या तीखी और ध्रुवीकरण वाली बहसों के इस दौर में दब कर रह जाते हैं असल समाचार? इस परिचर्चा में भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला और भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रभासाक्षी ने एक महत्वपूर्ण विषय पर परिचर्चा आयोजित करने का साहस दिखाया है। क्योंकि अधिकतर देखा जाता है कि मीडिया आत्मचिंतन से बचता है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने माना कि टीवी चैनलों पर बहसें उग्र रूप लेती जा रही हैं जिससे बचना चाहिए। वहीं प्रेम शुक्ला ने कहा कि बहसों में जिन लोगों को आमंत्रित किया जाता है, वह अधिकतर विषय विशेषज्ञ नहीं होते। इसलिए भी समस्या आती है। व...