यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में डीएम और एसएसपी से मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल, मांगी सुरक्षा
कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में डीएम और एसएसपी से मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल # सिविल एवं पुलिस प्रशासन से डॉली शर्मा की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की गुहार लगाई @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉली शर्मा ने सोमवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज से उनके कार्यालय कक्ष में अपनी पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की और हाल में ही एक पाकिस्तानी द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के मद्देनजर अपनी सुरक्षा चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की। पार्टी प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व मेयर प्रत्याशी और एआईसीसी सदस्य विजय चौधरी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, धौलाना विधानसभा क्षेत्र, हापुड़ जनपद अरविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा मेहता, प्रदेश महासचिव का...