संदेश

उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने पर पार्षद मनोज गोयल की अगुवाई में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में हुआ हवन

चित्र
उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने पर  पार्षद मनोज गोयल की अगुवाई में  प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में हुआ हवन # पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार करके सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। शुक्रवार को प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने के उपलक्ष्य में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार करके सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा करवाया गया। इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि जिस तरह योगी आदित्यनाथ द्वारा असुरों को हराकर यह लड़ाई जीती गई, वह काबिलेतारीफ है। योगी सरकार द्वारा राज्य का विकास, गरीबों का उत्थान, गुंडों पर लगाम, व्यापारियों और किसानों का हितबर्द्धन, महिलाओं का सम्मान, गरीबों को मकान, गैस पेंशन तथा कोरोना महामारी के दौरान व्यापक स्तर पर टीकाकरण क...

वार्ड नम्बर 89 में 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क

चित्र
वार्ड नम्बर 89 में 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क # निगम पार्षद मधु सिंह भाटी ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन गाजियाबाद। गुरुवार को वार्ड नम्बर 89 वैशाली सेक्टर 5 अंतर्गत शॉप्रिक्स मॉल से रामप्रस्था ग्रीन मुख्य मार्ग हाईटेंशन पोल तिराहा तक सड़क निर्माण का कार्य का उद्घाटन सम्मानित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में निगम पार्षद मधु सिंह भाटी द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे।  सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के बाद निगम पार्षद श्रीमती भाटी ने बताया कि यह सड़क सेक्टर 4 और 5 का मुख्य मार्ग है, जो पिछले 10 सालों से जर्जर अवस्था में थी। इसलिए हमने महापौर आशा शर्मा और विधायक सुनील शर्मा के सहयोग से इसे मंजूर करवाकर आज इसका निर्माण कार्य काली (डैस) के द्वारा शुरू करवा दिया गया है। इसके निर्माण में एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत आएगी।  उन्होंने आगे बताया कि इस सड़क को बनने से बरसात के समय में जलभराव की और उसके कारण होने वाले दुर्घटनाओं की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। लोगों ने निगम पार्...

पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर में पांच कमरों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

चित्र
पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर में पांच कमरों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण गाजियाबाद (कमलेश पांडेय) । वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर, ज्ञान खण्ड 4 में चहारदीवारी के साथ साथ पांच अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है। निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दें कि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की प्रशासनिक संवेदनशीलता के कारण नगर निगम के मातहत चल रहे स्कूलों व कॉलेजों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में इस विद्यालय व महाविद्यालय का भी विकास हो रहा है।

पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने प्राथमिक विद्यालय मकनपुर के मुख्य रास्ते का निरीक्षण किया

चित्र
पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने प्राथमिक विद्यालय मकनपुर के मुख्य रास्ते का निरीक्षण किया गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने प्रा थमिक विद्यालय मकनपुर के ज्ञानखण्ड होकर आने वाले मुख्य रास्ते का निरीक्षण किया। जो कि अभी हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह रास्ता पहले चलने लायक नहीं था, लेकिन नवनिर्माण के बाद इसकी उपयोगिता बढ़ गई है।

निगम पार्षद मनोज गोयल ने डॉ रितु वर्मा को दी बधाई

चित्र
निगम पार्षद मनोज गोयल ने डॉ रितु वर्मा को दी बधाई # प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी द्बारा शहरी क्षेत्र में पदम पुरस्कार प्राप्त करने पर दी गई बधाई गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने बुद्धवार को सेक्टर 1 वैशाली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी द्बारा शहरी क्षेत्र में पदम पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी गई। इस सेंटर पर कार्यरत स्टाफ नर्स रश्मि, एएनएम गौरी, आशा, पवित्रा को भी अपने कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुरस्कार दिया गया है।  बता दें कि इस सेंटर को निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा गोद लिया गया है। भविष्य में यह और भी अच्छा  काम करें इसके लिए भी इनको प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, समाजसेवी  श्यामवीर भदोरिया, रश्मि, गौरी, महावीर, रोशन आदि अन्य लोग उपस्थित थे। फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल  बुद्धवार को अपने द्वारा गोद लिए हुए वैशाली सेक्ट...

डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया

चित्र
डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया गाजियाबाद। हिंदी दैनिक "दृष्टि सागर" न्यूज़ पेपर के संपादक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सागर शर्मा के आकस्मिक निधन पर जीएचबी फाउंडेशन के अध्यक्ष और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और जीएचबी फाउंडेशन की सचिव और यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है।  नेता द्वय ने कहा कि बीती रात अचानक उनका निधन हो जाने से पत्रकारिता और राजनीति दोनों जगत की अपार क्षति हुई है, क्योंकि वह एक विवेकशील संपादक के साथ साथ जनपक्षधर राजनेता भी थे। समसामयिक मुद्दों और  जनसरोकारों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। वह एक सुलझे हुए इंसान के साथ साथ सफल उद्यमी भी थे। अपने विस्तृत अनुभव के बल पर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी, जिसके चलते वो जनमानस की जेहन में रच बस चुके थे, इसलिए अकस्मात उनका चला जाना सबको खल गया। उन्होंने बताया कि जब मैं अपने देहरादून प्रवास पर हूँ तब यह मनहूस खबर मिली है, जिससे मुझे गहरा सदमा लगा है। क्योंकि उनसे व्यक्तिगत सम्बन्ध होने के साथ साथ पारिवारि...

कलात्मक अर्थव्यवस्था को खास गति और पहचान देता है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला

चित्र
हमारी कलात्मक अर्थव्यवस्था को एक खास गति और पहचान देने के साथ साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देता है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला # हस्त शिल्पियों के लिए वरदान है यह मेला @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार किसी भी सभ्यता और संस्कृति के विकास में कला और शिल्प का विशेष महत्व है। हमारी कलात्मक अर्थव्यवस्था को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला एक खास गति और पहचान दोनों देता है। यह न केवल हरियाणा के शिल्पियों के लिए बल्कि पूरे भारत के कारीगरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहन भी देता है। इस मेला के आयोजन से भारत के शिल्पियों के साथ-साथ प्रतिभागी देशों को भी अपने-अपने देशों की कला और शिल्प की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। सूरज कुंड शिल्प मेला पूरे भारत के हजारों शिल्पकारों को अपनी कला और उत्पादों को बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने में सहायता करता है। इस मेले ने भारत के विरासत शिल्प को पुनर्जीवित करने में भी सहायता की है। इस वर्ष का सूरज कुंड शिल्...