क्या साहिबाबाद विधायक अपना सियासी किला महफूज रख पाएंगे या लगेगी सेंध!
क्या साहिबाबाद विधायक अपना सियासी किला महफूज रख पाएंगे या लगेगी सेंध! # जिन स्थानीय व क्षेत्रीय समीकरणों को साधकर भाजपा केन्द्र व राज्य में मजबूत हुई, उसमें मिल रही परिवर्तन की आहट कमलेश पांडेय/राजनीतिक विश्लेषक गाजियाबाद। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जनपद अंतर्गत साहिबाबाद विधानसभा सीट पर अधिकांश भाजपा नेताओं की नजर अपनी अपनी उम्मीदवारी के हिसाब से गड़ी हुई है। यह जानते हुए भी कि यहां से लगातार दो बार जीतने वाले भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा के रहते हुए यहां किसी तीसरे नेता की दाल नहीं गलने वाली है। पार्टी ने सत्ता पाते ही उनका प्रोमोशन भी कर दिया है और राज्यमंत्री का दर्जा देने हेतु यूपी पंचायती राज समिति का अध्यक्ष बनवा दिया। हालांकि, कार्यकर्ताओं की पार्टी समझी जाने वाली भाजपा में अदना सा कार्यकर्ता भी यह सोचकर टिकट मांगते हैं कि वह मिले या न मिले, लेकिन अपना दावा जरूर ठोकना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस प्रतिष्ठित सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री और गाजियाबाद सांसद जनरल वी के सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री और गाजियाबाद के पू...