तीन भारतीयों की मौत के बाद 'अमेरिका-भारत' के रणनीतिक रिश्तों पर उठने लगे सवाल?
तीन भारतीयों की मौत के बाद 'अमेरिका-भारत' के रणनीतिक रिश्तों पर उठने लगे सवाल? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक ओमान तट के पास अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में भारतीय नाविकों की मौत केवल एक मानवीय त्रासदी नहीं है, बल्कि इसके गहरे कूटनीतिक, सामरिक और आर्थिक निहितार्थ हैं। भारत ने इस घटना पर अमेरिका के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और समुद्री जहाजों पर हमले रोकने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीयों की मौत ने एक स्थानीय सैन्य कार्रवाई को वैश्विक कूटनीतिक मुद्दा बना दिया है। सच कहा जाए तो यह घटना बताती है कि पश्चिम एशिया का संघर्ष अब वैश्विक समुद्री व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और भारत-अमेरिका संबंधों को सीधे प्रभावित करने लगा है। यदि तनाव कम नहीं हुआ तो इसके असर तेल बाजारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक महसूस किए जाएंगे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय संबंध "मित्रता" से अधिक "राष्ट्रीय हितों" पर आधारित होते हैं। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और इं...