संदेश

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सुपर शकर मशीन से सीवरों की सफाई करवाई

चित्र
ल वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सुपर शकर मशीन से सीवरों की सफाई करवाई राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशाम्बी के पॉश इलाके में पिछले एक हफ्ते से सीवर लाइन जाम चल रही थी, जिसकी शिकायत लोगों ने अपने क्षेत्रीय निगम पार्षद मनोज गोयल से की। ततपश्चात उन्होंने ततपरता पूर्वक इन्हें खोलने के लिए जी-जान लगा दी और नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत करके सुपर शकर मशीन की व्यवस्था करवाई, ताकि स्थाई रुप से इस समस्या का समाधान करवाया जा सके। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वो हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सुपर शकर मशीनों से सीवर लाइन की ए टू जेड सफाई कराई जा सके। इसी क्रम में रविवार को  कौशांबी एबी ब्लॉक में सीवर की सफाई कराई गई। यह कार्य कैसे चल रहा है, इस बात का मुआयना मौके पर जाकर पार्षद मनोज गोयल ने खुद किया। उन्होंने अपने समर्थकों को भी ताकीद कर दी है कि वहां जाकर स्वयं स्थिति देखते रहें, ताकि कहीं किसी काम में कमी ना रहे।

वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह भाटी ने प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाया

चित्र
वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह भाटी ने प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाया  राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह की देखरेख में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कार्य  किया गया। पार्षद श्रीमती भाटी ने बताया कि देवतुल्य जनता की मांग पर हमारे वार्ड में दो दिवसीय अभियान चलाकर खराब लाइटों को ठीक करने का कार्य गया। वहीं,  जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब है, वहां पर नई लाइट लगाकर उसे ठीक करने का कार्य कराया गया।  वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी का कहना है कि सभी स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे, उनके वार्ड में कहीं भी अंधेरा ना रहे, इसी संकल्प के साथ पुरानी लाइट ठीक कराने के अलावा इस वार्ड में 20 नई लाइट लगाकर वार्ड को प्रकाशित कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था अच्छी रहेगी तो किसी भी प्रकार की कोई वारदात नहीं होगी। वहीं, पुलिस को भी रात्रिगस्त के दौरान सहूलियत मिलेगी, क्योंकि अपराधी दूर से ही दिख जाएंगे। उन्होंन...

पार्षद मनोज गोयल ने कौशाम्बी में नालियों की सफाई करवाई

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने कौशाम्बी में नालियों की सफाई करवाई राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल अपने क्षेत्रवासियों का विशेष ख्याल रखते हैं। नगर निगम प्रदत्त जनसुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए वो सदैव ततपर रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने कौशाम्बी के डी ब्लॉक में नालियों की सफाई का अभियान चलवाया, ताकि राह चलते लोगों को बदबू महसूस नहीं हो। साथ ही मच्छर की उत्पत्ति भी  हतोत्साहित हो।  क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि उनके अनवरत प्रयासों के द्वारा नगर निगम ने नालियों की सफाई का अभियान चलाया है, ताकि क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी की अवधारणा साकार हो सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की डिमांड पर यह कार्य करवाया गया, जिसके लिए लोगों ने पार्षद मनोज गोयल का आभार जताया है।

पार्षद मनोज गोयल ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशांबी के पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा नगर निगम ने शुक्रवार को कौशांबी प्लॉट एरिया, पंचमणि, उदयगिरि, कंचनजंगा टावर आदि में एंटी लारवा का छिड़काव करवाया, ताकि रोगाणु वाहक मच्छरों के प्रकोप से आमलोगों को राहत मिले। उन्होंने बताया कि डेंगू के प्रकोप से टीएचए के लोग त्रस्त हैं। इसलिए कहीं भी जलजमाव नहीं होना चाहिए। यदि कहीं हो रहा है तो वहां पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव अवश्य करवाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जलजमाव के बारे में उन्हें अवश्य सूचित करें, ताकि नगर निगम की टीम वहां भेजकर फॉगिंग करवाया जा सके और ब्लीचिंग पॉवडर छिड़कवाया जा सके।

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने महिलाओं को पूजा की साड़ी वितरित की

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने महिलाओं को पूजा की साड़ी वितरित की # भागवत कथा शुभारंभ कलश यात्रा में अपने समर्थकों सहित भाग लिया और लोगों से धार्मिक समुन्नति के लिए अपना अभिन्न योगदान देने का आह्वान किया राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 अंतर्गत वैशाली सेक्टर 1 के मंदिर में भागवत कथा का आयोजन स्थानीय समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में रहने का सौभाग्य क्षेत्रीय निगम पार्षद मनोज गोयल को प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और नगर परिभ्रमण किया। कलश यात्रा में आई महिलाओं को समिति द्वारा पार्षद श्री गोयल के करकमलों द्वारा साड़ियां बांटी गई।  इस मौके पर निगम पार्षद ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे उदार धर्म है। इसके अनुकरण से ही वैश्विक शांति व समृद्धि सम्भव है। उन्होंने आह्वान किया कि आप जो भी कार्य कर रहे हैं, वह कीजिये। लेकिन प्रतिदिन 1 घण्टा या फिर  सप्ताह में एक दिन सनातन धर्म के उत्थान में अपना योगदान अवश्य दीजिये, तन-मन-धन से। उन्होंने कहा कि जब आप धर्म की रक्षा करेंगे त...

वार्ड नम्बर 99 में पार्षद अभिनव जैन ने करवाया एंटी लार्वा का छिड़काव

चित्र
वार्ड नम्बर 99 में पार्षद अभिनव जैन ने करवाया एंटी लार्वा का छिड़काव राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 99 के निगम पार्षद अभिनव जैन के प्रयासों से डेंगू के प्रकोप से रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न सोसाइटीज में फागिंग मशीन से सोसाइटी के अंदर फॉगिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि लोगों की डिमांड पर शनिवार को अमरपाली रॉयल, लोटस पॉन्ड, कृष्णा अपरा गार्डन, एसपीएस, एक्सप्रेस गार्डन आदि सोसाइटीज में सोसाइटी के अंदर फॉगिंग करवाई गई। उन्होंने आगे बताया कि हमारे वार्ड में नियमित रुप से फॉगिंग कराई जा रही है, जिससे मच्छरों के प्रकोप को काबू में किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी कहीं भी जमा नहीं होने दें। यदि कहीं पानी जमा हुआ है तो हमें अवश्य सूचित करें, ताकि वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा सके।

वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी ने वैशाली सेक्टर 6 समेत सभी क्षेत्रों में बहाई विकास की गंगा

चित्र
वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी ने वैशाली सेक्टर 6 समेत सभी क्षेत्रों में बहाई विकास की गंगा # स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद आशा भाटी के साथ साथ उनके वार्ड प्रतिनिधि नरेश भाटी की मिलनसारिता को भी खूब सराहा राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 की निगम पार्षद आशा भाटी के अथक परिश्रम से और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी की सूझबूझ से वैशाली सेक्टर 6 पार्ट वन और पार्ट टू में विकास की गंगा बहाई गई है। स्थानीय समाजसेवी रजनीश शर्मा बताते हैं कि मोदी-योगी राज में वैशाली सेक्टर 6 में विकास की किरण पहुंची है। वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र का विकास स्थानीय पार्षद की ततपरता से हुआ है, जिसमें महापौर आशा शर्मा, स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह, स्थानीय विधायक सुनील शर्मा से मदद लेकर लोगों को जनसुविधा प्रदान करवाने में आशा नरेश भाटी की टीम सफल रही है।  वहीं, आईटी पेशेवर आशीर्वादन जी बताते हैं कि पहले इस क्षेत्र का पार्षद कौन है, इसे लोग जानते तो थे लेकिन आमलोगों की परेशानियों से उनका वास्ता उतना नहीं रहा, जितना कि निगम पार्...