संदेश

ब्रांच बैंकिंग क्या है? इसके क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है?

चित्र
ब्रांच बैंकिंग क्या है? इसके क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है?  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार शाखा बैंकिंग (ब्रांच बैंकिंग) से तात्पर्य एक ऐसी बैंकिंग प्रणाली से है, जिसमें बैंकिंग संगठन, शाखाओं के अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से पूरे देश में, और जहां तक संभव हो, विदेशों में भी अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है। दरअसल, इसका एक केंद्रीय कार्यालय होता है जिसे प्रधान कार्यालय कहा जाता है। इसी का अन्य कार्यालय भी होता है जो ग्राहकों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाते हैं, जिन्हें शाखा कहा जाता है। इन शाखाओं को उनके क्षेत्रीय या क्षेत्रीय कार्यालयों की मदद से प्रधान कार्यालय द्वारा नियंत्रित और समन्वित किया जाता है। ऐसे बैंक अपने निदेशक मंडल (बीओडी) के नियंत्रण में रहते हैं और जिसका स्वामित्व शेयरधारकों के पास होता है। इसके प्रत्येक बैंक शाखा में एक प्रबंधक होता है जो संबंधित शाखा के प्रबंधन को देखता है। वह इसका प्रभारी होता है, जो कि प्रधान कार्यालय द्वारा समय-समय पर निर्धारित नीतियों और निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए शाखा बैंक...

भाजपा नेता लोकेश चौधरी ने विधायक सुनील शर्मा को तीसरी बार सदन में भेजने का संकल्प लिया

चित्र
भाजपा नेता लोकेश चौधरी ने विधायक सुनील शर्मा को तीसरी बार सदन में भेजने का संकल्प लिया # लोगों ने भाजपाइयों के प्रति लोकेश चौधरी के समर्पण की तारीफ की और 24 घण्टे सबके काम आने वाला समाजसेवी करार दिया भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का हाथ मजबूत करने के लिए ओबीसी समाज के बीजेपी नेता लोकेश चौधरी ने वैशाली सेक्टर 4 प्लॉट नम्बर 209 में एक रणनीतिक बैठक आयोजित की। जिसमें वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में स्थानीय गणमान्य लोगों से चर्चा हुई। इस बैठक में शामिल सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ मजबूत करने के लिए स्थानीय विधायक सुनील शर्मा को लगातार तीसरी बार जिताकर लखनऊ भेजने का संकल्प लिया, ताकि प्रदेश में गठित होने वाली अगली भाजपा सरकार में उनके मंत्री बनने की दावेदारी मजबूत हो सके। बैठक में लोकेश चौधरी ने आह्वान किया कि चाहे ओबीसी समाज हो या दलित समाज या सवर्ण समाज या अल्पसंख्यक समाज, सबका वोट भाजपा में जाना चाहिए, ताकि देश मजबूत हो। दूसरी पार्टियों को वोट देना हिंदुत्व से धोखा होगा, भारतीयता से छल होगा। बैठ...

परम पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज, अध्यक्ष, अखाड़ा परिषद के ब्रह्मलीन होने पर डीएम बहराइच डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने दी भाव प्रणव श्रद्धांजलि

चित्र
परम पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज, अध्यक्ष, अखाड़ा परिषद के ब्रह्मलीन होने पर डीएम बहराइच डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने दी भाव प्रणव श्रद्धांजलि कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता दिल्ली/लखनऊ। परम पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज, अध्यक्ष, अखाड़ा परिषद के ब्रह्मलीन होने की सूचना ने मुझे एवं मेरे परिवार को व्यक्तिगत रुप से वेदनायुक्त, दु:खी एवं व्यथित किया है। महंत श्री का आकस्मिक रूप से जाना करोड़ों भारतीय एवं अन्य राष्ट्र के नागरिकों के लिए भी क्षति है। मैं लगभग 25 वर्षों से भी अधिक समय से महंत श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज जी से व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हुआ था।  विशेष रूप से प्रयागराज में अपनी शिक्षा प्राप्ति एवं उसके पश्चात कर्म क्षेत्र में उनका आशीर्वाद मिलता रहा। वहां प्रशासनिक सेवा की तैयारी जैसे संघर्ष क्षेत्र में और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के विविध संघर्ष काल में उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। परीक्षा की तैयारियों सेे उपजे नैराश्य एवं अवसाद की स्थिति में अजस्र ऊर्जा की प्राप्ति के लिए हमलोग श्री सिद्ध हनुमान जी की पीठ पर जाया करते थे। वहां पर गंगा किनारे के मनोरम वातावरण में प्रभु द...

भाद्रपद पूर्णिमा पर बीजेपी नेता लोकेश चौधरी ने आयोजित किया भंडारा

चित्र
भाद्रपद पूर्णिमा पर बीजेपी नेता लोकेश चौधरी ने आयोजित किया भंडारा # विधायक सुनील शर्मा पहुंचे भंडारे में, कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। भाजपा नेता लोकेश चौधरी ने भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर वैशाली सेक्टर एक में एक भंडारे का आयोजन किया, जिसमें साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किया। विधायक श्री शर्मा के वहां पहुंचने पर बीजेपी के युवा नेता लोकेश चौधरी के समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।  इस मौके पर भाजपा नेता सुनील भाटी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा, निर्दोष कसाना, ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री चौधरी विशेष नागर, आदेश नागर, दिनेश लखेरा, हरिओम गुप्ता, नवीन खोलिया, प्रशांत सिंह, गौरव चौधरी, अजय चौधरी, मनोज दीक्षित, विक्रम भाटी, रिंकू भाटी, राजेश राव, सतीश नागर, गौरव स्वामी, किसान मोर्चा प्रवक्ता आदि ने प्रसाद ग्रहण किया। फोटोकैप्शन:- भाजपा नेता लोकेश चौधरी के समर्थकों के साथ मौजूद साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा।

यूपीसीसी में प्रदेश प्रवक्ता बनाई गईं जुझारू कांग्रेस नेत्री डोली शर्मा

चित्र
यूपीसीसी में प्रदेश प्रवक्ता बनाई गईं जुझारू कांग्रेस नेत्री डोली शर्मा  # गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर मंडल के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता का मिला दायित्व कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं गाजियाबाद लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी रही श्रीमती डोली शर्मा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर मंडल का प्रदेश प्रभारी प्रवक्ता बनाया गया है। इस बात की जानकारी उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें प्रेषित पत्र के माध्यम से दी। वहीं, श्रीमती शर्मा को दिल्ली एनसीआर के दो प्रमुख उपनगरों गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर का मंडल प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है, क्योंकि उनके नेत्री को पार्टी ने एक बड़ा ब्रेक दी है। जुझारू कांग्रेस नेत्री  डोली शर्मा की इस नई नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश एवं सर्व समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।...

मोदी-योगी की सरकार में साहिबाबाद का हुआ अभूतपूर्व विकास: सुनील शर्मा

चित्र
मोदी-योगी की सरकार में साहिबाबाद का हुआ अभूतपूर्व विकास: सुनील शर्मा # भाजपा की योजनाओं को कोसने वाले विपक्षी दल अब दांतों तले दबा रहे हैं अंगुलियां: साहिबाबाद विधायक कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। सोमवार को साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने वसुंधरा सेक्टर 5 स्थित अपने आवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी सरकार और अपने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यशोगान किया। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार साढ़े 4 वर्ष का एक विकास उत्सव मना रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की एक नई पटकथा लिखी जा रही  है।   # आज भयमुक्त हो चुका है उत्तर प्रदेश उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त हो चुका है। बड़े-बड़े अपराधी या तो जेल में हैं या ऊपर यमराज के पास भेज दिए गए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने से आज यूपी के बारे में देश-दुनिया के लोगों की धारणा ब...

जानिए, क्या होता है यूनिवर्सल बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक? कैसे करते हैं ये काम और कहां है इनका ज्यादा प्रचलन?

चित्र
जानिए, क्या होता है यूनिवर्सल बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक? कैसे करते हैं ये काम और कहां है इनका ज्यादा प्रचलन? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बैंकिंग प्रणाली में सार्वभौमिक बैंक का अपना महत्व है। इसे ही यूनिवर्सल बैंक भी कहते हैं। यह एक ऐसे सिस्टम के तहत काम करता है, जिसमें वो रिटेल, कॉमर्शियल और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी विस्तृत फाइनेंशियल सेवाएं देता है। वैसे तो यूरोप और अमेरिका में यूनिवर्सल बैंकों का ज्यादा चलन है, लेकिन अब भारत ने भी इस बैंकिंग प्रणाली को अपना लिया है, ताकि इसकी मौलिक विशेषताओं का फायदा उठाया जा सके।  वहीं, स्मॉल फाइनेंस बैंक, वो ​वित्तीय संस्थान होते हैं, जो उन लोगों और क्षेत्रों में वित्तीय (फाइनेंशियल) सेवाएं प्रदान करते हैं, जहां पारंपरिक या वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) बैंक की पहुंच ही नहीं है। ये बैंक छोटे बिज़नेस, छोटे व सीमांत​ किसानों, सूक्ष्म, लघु व मध्यम स्तर की ईकाईयों और असंगठित क्षेत्र को बैंकिंग सर्विसेज, डिपॉजिट आदि की मूलभूत सुविधाएं देते हैं, जिसका प्रचलन भारत में भी बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों की महाजनी व्यवस्था भी प्रभावित हुई...