संदेश

सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने पदभार ग्रहण किया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

चित्र
सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने पदभार ग्रहण किया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत सीबीसी के पदोन्नत माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने मंगलवार को अपना नया पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे इसी विभाग में सहायक माध्यम अधिकारी थे। उनकी पदोन्नति पर वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार कमलेश पांडेय ने उन्हें बधाई दी और बहुचर्चित पुस्तक काल प्रेरणा की एक प्रति भेंट की।  वहीं, ओपन सर्च अंग्रेजी एवं हिंदी समाचार पत्र समूह नई दिल्ली के संपादक विजय कुमार ने भी नव पदोन्नत माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय को बधाई दी और रामदरबार की कांस्य प्रतिमा और श्रीमद्भागवत गीता की एक प्रति भेंट की, ताकि अपने नए कार्यभार का संचालन वो कुशलता पूर्वक करते रहें। फोटोकैप्शन:- पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय।

सूरत-ए-हाल बाढ़: अभाव में भी स्वभाव नहीं बदलने की सीख देते हैं सनातन संस्कार

चित्र
सूरत-ए-हाल बाढ़: अभाव में भी स्वभाव नहीं बदलने की सीख देते हैं सनातन संस्कार @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश जब भी कोई प्राकृतिक विपदा आती है तो वह मानव मन को बहुत सताती है, तड़पाती है। ऐसी परिस्थिति में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन चाहे कितना भी किया जाए, वह पर्याप्त नहीं होता है, मतलब ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन के समान। और हां, हमारा व्यक्तिगत अनुभव यह रहा है कि चाहे राहत व बचाव कार्य जितना अच्छा किया जाए, राजनीतिक व प्रशासनिक विद्वेष वश उतनी ही आलोचना मिलती है। उसी का अनुभव मैं आज अभिव्यक्त करूंगा। दरअसल, बात सात, आठ, नौ और दस अक्टूबर 2022 को हुई लगातार बारिश से आई अप्रत्याशित बाढ़ से उतपन्न परिस्थितियों की है, जिसके चलते राहत व बचाव कार्यवश मैं लगातार व्यस्त रहा एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश व दायित्व बोध के चलते एक जिलाधिकारी के तौर पर हमने और हमारी टीम ने एक उत्कृष्ट व्यवस्था देने की कोशिश एवंK अपने इस प्रयास में मैं काफी सफल रहा। परंतु कुछ ऐसे अनुभव हुए जो किसी को भी खुश नहीं करेंगे। बता दूं कि उत्तरप्रदेश के बहरा...

यादें....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी

चित्र
"यादें.....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी" @ डॉ दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश एक कहावत है- यथा राजा, तथा प्रजा। लोकतांत्रिक शब्दों में कहूं तो- यथा राजनेता, तथा नौकरशाह। वाकई जनहित के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री को पाकर उत्तरप्रदेश राज्य और उसके वासी धन्य हो चुके हैं। शासन के निर्देश के अनुरूप प्रशासन  भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अथक प्रयत्न कर रहा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आई अप्रत्याशित बाढ़ के दृष्टिगत जनसामान्य के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ बाढ़ राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे।  इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में शासनादेशों को संवेदनशीलता और मानवीय अनुभूतियों के साथ व्यवहारिक स्तर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लागू किया गया। जिससे प्रशासन के सभी अंगों को  व्यवहारिक धरातल पर एक सम्बल प्राप्त हुआ। इसी के क्रम में बहराइच जनपद के जिलाधिकारी के रूप में मैं और पुलिस अधीक्षक एक दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच गए, जहां आवागमन बेहद जटिल ...

अन्नकूट पर्व पर माता अन्नपूर्णा की पूजा से मिलती है धन-धान्य समृद्धि: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
अन्नकूट पर्व पर माता अन्नपूर्णा की पूजा से मिलती है धन-धान्य समृद्धि: नरेंद्र भारद्वाज # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर सह कुलदेवी-देवता मंदिर, वसुंधरा सेक्टर 16-बी के प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज ने विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गाजियाबाद। बुद्धवार को अन्न-कूट के अवसर पर प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर सह कुलदेवी-देवता मंदिर, वसुंधरा सेक्टर 16-बी के प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज ने विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया।  इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री रामदरबार जी, श्री राधा-कृष्ण दरबार जी, श्री दुर्गा माता जी, श्री हनुमान जी, श्री शिव दरबार जी, श्री सूर्य देव जी, श्री चन्द्र देव जी, श्री मंगल देव जी, श्री बुद्धदेव जी, श्री बृहस्पति देव जी, श्री शुक्रदेव जी, श्री शनिदेव जी, श्री राहुदेव जी, श्री केतु देव जी, श्री गणेश जी, श्री सरस्वती जी, श्री संतोषी माता जी, श्री शीतला माता जी की मनोहारी प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान पूर्वक भोग लगाया। ततपश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों, अपने स्वजनों, परिजनों, मित्रजनों और स्थानीय गणमान्य लोगों...