सनातन धर्म, भारतीयता और हिंदुत्व की हिफाजत के लिए सदैव ततपर रहते हैं विश्व सनातन हिन्दू संसद के समर्थक, जानिए क्या क्या है इनकी राय
सनातन धर्म, भारतीयता और हिंदुत्व की हिफाजत के लिए सदैव ततपर रहते हैं विश्व सनातन हिन्दू संसद के समर्थक, जानिए क्या क्या है इनकी राय @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सनातन धर्म, भारतीयता और हिंदुत्व की हिफाजत के लिए विश्व सनातन हिन्दू संसद के समर्थक गण सदैव ततपर रहते हैं। आर्यावर्त के आदि धर्म सनातन धर्म यानी हिन्दू धर्म के क्या क्या हैं मर्म और इनकी पुनर्स्थापना के लिए क्या क्या करने हैं उपाय, इन बातों को जानने व समझने के लिए वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय ने इनसे अलग अलग बातचीत की, जिससे स्पष्ट पता चला कि ये अपनी पीढ़ियों के सुखद व सुमधुर भविष्य के खातिर अपने वर्तमान को न्यौछावर करने को उद्दत हैं। यह इस मिट्टी का अहोभाग्य है। अब आप भी जानिए कि क्या क्या है इनकी राय, जिनका है हर एक हिंदुस्तानी से व्यापक सरोकार, आसेतु हिमालय से सात समंदर पार तक। यहां प्रस्तुत है उनकी अलग अलग राय:- 1. विश्व सनातन हिंदू संसद भारत और विदेशों में रणनीतिक विचारकों और समर्पित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क के माध्यम से, हर जगह सनातनियों के गौरव और सुर...