डासना नगर पंचायत में पथराव व आगजनी की कोशिश
डासना नगर पंचायत में पथराव व आगजनी की कोशिश # 34 बीघा सरकारी भूमि पर बनाये गए अवैध कब्रिस्तान को हटवाया # पठानों और कसगरों ने अवैध कब्जा करके बनाया था कब्रिस्तान # उपजिलाधिकारी सदर डीपी सिंह व ईओ मनोज कुमार मिश्रा की युगलबंदी का कमाल कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से उस्मान कॉलोनी के सामने अवस्थित पठानों और कसगरों के 34 बीघा में फैले अवैध कब्रिस्तान को खाली करवाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान अतिक्रमण कारियों ने पथराव और आगजनी भी की, लेकिन पूरी तैयारी के साथ पहुंची योगी प्रशासन की टीम ने शाम होते होते सभी अतिक्रमित जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया। बताया जाता है कि उपद्रवियों ने कभी प्रशासनिक अधिकारियों तो कभी उनकी टीम को लक्षित करके हमले किये। लेकिन मौके पर मुस्तैद गाजियाबाद की पुलिस ने किसी की एक भी न चलने दी और समस्त अतिक्रमण को कई घण्टे की चली कार्रवाई में जमींदोज करवा दिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी सदर डी पी सिंह कर रहे थे। उनके साथ ईओ मनोज म...