संदेश

भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी और पार्षद निर्मला त्यागी ने अपनी पोती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

चित्र
भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी और पार्षद निर्मला त्यागी ने अपनी पोती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी और वार्ड नम्बर 89 की निवर्तमान पार्षद श्रीमती निर्मला त्यागी ने अपनी नन्हीं परी और प्यारी-सी पोती विनि त्यागी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम अपने इष्टदेव और अन्य ईश्वर की पूजा अर्चना के बाद कुल देवी-देवता की पूजा करके के बाद सपरिवार उसे बधाई व शुभकामनाएं दी और मनपसंद उपहार भेंट किये।  इस अवसर पर जनता को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो अभियान शुरू किया था, वह आज घर घर पहुंच चुका है। लोग अब बेटियों को बेटों की तरह ही लाड़-प्यार और दुलार करने लगे हैं।उन्होंने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि बेटियां हमेशा से ही ईश्वर का वरदान होती हैं। वो पूरे परिवार का अभियान होती हैं। वो नन्हीं परी होती हैं। अपने पिता की शहजादी होती हैं। उन्होंने अपनी नन्हीं परी विनि त्यागी के जन्मदिन  पर अपने स्वजनों, परिजनों, करीबी मित्रों को बुला...

भारत की गौरवमयी विरासत, इतिहास और अनूठी संस्कृतियों के संगम की भूमि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेर सारी बधाईयां

चित्र

भारत की गौरवमयी विरासत, इतिहास और अनूठी संस्कृतियों के संगम की भूमि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई

चित्र

वार्ड नम्बर 40 के निगम पार्षद हिमांशु चौधरी ने पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी

चित्र

पार्षद मधु सिंह भाटी व राजकुमार सिंह भाटी ने ओलिवर सैलून के भंडारे में शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किया

चित्र
पार्षद मधु सिंह भाटी व राजकुमार सिंह भाटी ने ओलिवर सैलून के भंडारे में शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किया राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह सोमवार को वैशाली सेक्टर 4 स्थित ओलिवर सैलून के सौजन्य से आयोजित भव्य भंडारे के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सैलून अपने सेवा मानकों पर शत-प्रतिशत खरा उतरता है। आज के दौर में इसकी बहुत उपयोगिता है। वहीं भंडारा का आयोजन करके इन्होंने जनसामान्य को भी लाभ पहुंचाने का प्रयत्न किया है, जो अनुकरणीय है।  इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव अपने समस्त सहयोगी व स्टॉफ के साथ वहां मौजूद रहे। उन्होंने नेताद्वय की व्यवहार कुशलता की जमकर तारीफ की। वहीं, नेता द्वय ने सबका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 अनाम द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर नामकरण किया, देखिए सूची

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 अनाम द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर नामकरण किया और श्रद्धेय 'नेताजी' को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण किया, जो 'नए भारत' की अपने सच्चे नायकों को अर्पित एक चिरस्थायी आदरांजलि है।

वार्ड नम्बर 74 के वसुंधरा सेक्टर 13 में पार्क सौंदर्यीकरण को लेकर हुआ अभूतपूर्व विकास कार्य

चित्र
वार्ड नम्बर 74 के वसुंधरा सेक्टर 13 में पार्क सौंदर्यीकरण को लेकर हुआ अभूतपूर्व  विकास कार्य राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 स्थित सेक्टर 13 यूएनआई पॉकेट सेंटर पार्क में पार्षद निधि द्वारा पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य क्षेत्रीय पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी की देखरेख में किया गया है, जिससे इस कॉलोनी में चार चांद लग चुकी है।  उन्होंने बताया कि स्थानीय आर डब्ल्यू ए और यहां के मूल निवासी मुकेश सिंह भाटी, विजय कुमार मिश्रा, जयप्रकाश अवस्थी आदि की मांग पर इस पार्क की दीवार, फुटपाथ, कारपेट घास, हाई मास्क लाइट और बेंच लगवाई गई। वहीं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के विधायक निधि से पार्क में नि:शुल्क ओपन जिम एवं बेंच लगवाई गई। इससे स्थानीय लोग प्रसन्नचित हैं और सभी सरकारी जनसुविधाओं का लाभ उठाकर स्वस्थ रह रहे हैं।  वहीं विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मोदी-योगी-शर्मा की ट्रिपल इंजन सरकार में वसुंधरा समेत साहिबाबाद, गाजियाबाद क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। हमारे क्षेत्र में जनहित के कार्य करवाने में बीजेपी नेता नरेश भाटी व पार्षद आश...