कोविड-19 के नैदानिक नमूनों की जांच करने के लिए फ्लोरोजेनिक ऑर्गेनिक मोलेक्यूल आधारित जीक्यू-आरसीपी प्लेटफॉर्म हेतु प्रदर्शित करती है एक भरोसेमंद रणनीति
कोविड-19 के नैदानिक नमूनों की जांच करने के लिए फ्लोरोजेनिक ऑर्गेनिक मोलेक्यूल आधारित जीक्यू-आरसीपी प्लेटफॉर्म हेतु प्रदर्शित करती है एक भरोसेमंद रणनीति @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार वैज्ञानिकों ने फ्लुओरेसेंस रीडआउट द्वारा सार्स-कोव-2 का पता लगाने के लिए एक नए टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का विकास किया है, जिसका उपयोग एचआईवी, इंफ्लुएंजा, एचसीवी, जीका, इबोला, बैक्टेरिया तथा अन्य उत्परिवर्तित, उभरने वाले रोगजनकों जैसे दूसरे डीएनए, आरएनए रोगजनकों का पता लगाने के लिए भी किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने गैरकैनोनिकल न्यूक्लिक एसिड आधारित जी-क्वारुप्लेक्स (जीक्यू) टोपोलॉजी लक्षित भरोसेमंद गठनात्मक पोलिमौर्फिज्म (जीक्यू-आरसीपी) प्लेटफॉर्म का प्रदर्शन किया, जो अपेक्षाकृत सफल रहा। प्राप्त शोध रपट के मुताबिक, वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक नई प्रौद्योगिकी का विकास किया है, जो उत्सर्जित फ्लुओरेसेंट प्रकाश के मापन द्वारा वायरस जैसे रोगजनकों के फ्लुओरोमीट्रिक का पता लगाने के लिए एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है। जहां सार्स-कोव-2 का पता लगाने के लिए नई प्रौद्योगिकी की क्षमता प्रदर्शित की गई है। इस ट...