क्या सीजेपी भारत में जेन-जी क्रांति का आगाज कर-करा सकती है?
क्या सीजेपी भारत में जेन-जी क्रांति का आगाज कर-करा सकती है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक डिजिटल युवा पीढ़ी के बीच चर्चा का विषय बन चुकी प्रस्तावित "कॉकरोच जनता पार्टी" (सीजेपी) के कर्ताधर्ता गण जब से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किए हैं, तब से आमलोगों के बीच भी उनकी सियासी शैली की चर्चा होने लगी है। देश की राजधानी में हाई प्रोफाइल युवा जिस तरह से चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतरे हैं, उससे बेरोजगार युवाओं में भी जोश जागृत हुआ है। छात्रों का तो कहना ही क्या? लेकिन पड़ोसी देश श्रीलंका, बंगलादेश और नेपाल के युवाओं की सत्ताविरोधी हरकतों से वाकिफ लोगों के मनोमिजाज में यह सवाल उभर रहा है कि क्या सीजेपी भारत में जेन-जी क्रांति का सूत्रपात कर सकती है? तो आइए और यह जान लीजिए कि इसका संक्षिप्त उत्तर है- हाँ, संभावना है; लेकिन अभी यह कहना बहुत जल्दबाज़ी होगी कि CJP भारत में "जेन जी क्रांति" का आगाज/सूत्रपात कर चुकी है। वैसे भी वर्तमान में CJP की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसने बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, महंगाई और अवसरों की कमी ...