नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक: नोएडा हेमाथॉन
नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक: नोएडा हेमाथॉन
* नोएडा हाट में हीमोफीलिया जागरूकता कार्यक्रम 'नोएडा हेमाथॉन' आयोजित
* हीमोफीलिया अवेयरनेस रन में हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
@ राजनैतिक दुनिया ब्यूरो
नोएडा। रविवार को हीमोफीलिया सोसाइटी, नोएडा ने स्थानीय नोएडा हाट में हीमोफीलिया जागरूकता कार्यक्रम 'नोएडा हेमाथॉन' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक कदम बताया गया। इस कार्यक्रम में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, नोएडा के डीन डॉ. डी.के. सिंह, गेस्ट ऑफ़ ऑनर,ने हीमोफीलिया में नॉन-फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी पर एक जानकारी से परिपूर्ण चर्चा की। वहीं, एमएमजी हॉस्पिटल, गाजियाबाद से डॉ. डी.के. वर्मा, गेस्ट ऑफ़ ऑनर, ने फैक्टर की उपलब्धता और उसे खरीदने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में हेमाटोलॉजिस्ट की भर्ती का भी सुझाव दिया। वहीं, डॉ.कृष्ण नागरवाल ने हीमोफीलिया में जोड़ों को स्वस्थ्य बनाए रखने में फिजियोथेरेपी की भूमिका के बारे में बताया।
वहीं, एक प्रसिद्ध फिटनेस सेंटर बी मिलिट्री फिट जो व्यक्तिगत फिटनेस रूटीन बनाते है, ने भी इस महत्वपूर्ण
'नोएडा हेमाथॉन' के अवसर पर में भाग लिया। जबकि उनके फिटनेस कोच बिनोद भद्री ने नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक बताया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में हीमोफीलिया और इसके उपलब्ध इलाज के बारे में जागरूकता फैलाना था। हीमोफीलिया एक रक्तस्राव संबंधित समस्या है जो किसी व्यक्ति में खून को एक खास क्लॉटिंग फैक्टर की कमी के कारण रक्तस्त्राव की स्थिति में उसे जमने से रोकता है।
इस अवेयरनेस रन में हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी विशेष बन गया। प्रेसिडेंट प्रणय गोयल एवं सेक्रेटरी श्रीमती अल्पना भटनागर ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। हेमाथॉन प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ़ रिकग्निशन के वितरण और फिर सभी के लिए ब्रंच के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें