अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंफ के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण के वैश्विक निहितार्थ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंफ के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण के वैश्विक निहितार्थ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक दुनिया के थानेदार अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का 2026 स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण मुख्य रूप से अमेरिकी अर्थव्यवस्था और घरेलू उपलब्धियों पर केंद्रित रहा। उन्होंने अमेरिकियों को आश्वस्त किया कि 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की उनकी नीति सफल रही और इसके तहत दुनियावी देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिका के पुराने स्वर्णिम दिन लौट आए हैं। वहीं उनके भाषण में वैश्विक मामलों पर भी उल्लेख हुआ जो भारत, पाकिस्तान और ईरान जैसे परस्पर जुड़े देशों के लिए प्रासंगिक और अहम है। इसलिए इसके अंतरराष्ट्रीय निहितार्थों को समझना होगा। कतिपय प्रमुख वैश्विक संदर्भ की चर्चा करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोक दिया, जिसमें पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के हवाले से कहा कि 3.5 करोड़ लोग मरने वाले थे। इसके अलावा, उन्होंने ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम पर 2025 के 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' का भी जिक्र किया और तेहरान को स्पष्ट चेतावनी द...