नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक: नोएडा हेमाथॉन
नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक: नोएडा हेमाथॉन * नोएडा हाट में हीमोफीलिया जागरूकता कार्यक्रम 'नोएडा हेमाथॉन' आयोजित * हीमोफीलिया अवेयरनेस रन में हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया @ राजनैतिक दुनिया ब्यूरो नोएडा। रविवार को हीमोफीलिया सोसाइटी, नोएडा ने स्थानीय नोएडा हाट में हीमोफीलिया जागरूकता कार्यक्रम 'नोएडा हेमाथॉन' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नियमित व्यायाम और स्पोर्ट्स में भाग लेना एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए आवश्यक कदम बताया गया। इस कार्यक्रम में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, नोएडा के डीन डॉ. डी.के. सिंह, गेस्ट ऑफ़ ऑनर,ने हीमोफीलिया में नॉन-फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी पर एक जानकारी से परिपूर्ण चर्चा की। वहीं, एमएमजी हॉस्पिटल, गाजियाबाद से डॉ. डी.के. वर्मा, गेस्ट ऑफ़ ऑनर, ने फैक्टर की उपलब्धता और उसे खरीदने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में हेमाटोलॉजिस्ट की भर्ती का भी सुझाव दिया। वहीं, ड...