विकसित भारत की यात्रा में युवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जानिए कैसे?
विकसित भारत की यात्रा में युवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जानिए कैसे? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक विकसित भारत की यात्रा में युवा इसलिए मुख्य भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि वही भारत की कार्यशक्ति हैं, वही तकनीकी शक्ति हैं, वही नवाचार की ऊर्जा हैं, और वही भारत को 21वीं सदी की वैश्विक महाशक्ति बना सकते हैं। युवा केवल भविष्य नहीं हैं, बल्कि वे वर्तमान भारत की सबसे निर्णायक शक्ति बन चुके हैं। सच कहूं तो “विकसित भारत 2047” की यात्रा में युवा सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरे हैं। वास्तव में, आज का भारतीय युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, कौशल, राष्ट्रनिर्माण और वैश्विक नेतृत्व का वाहक बनता जा रहा है। जानिए आखिर कैसे वो अपनी भूमिका निभा पा रहे हैं :- पहला, भारत की सबसे बड़ी ताकत- युवा जनसंख्या: भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में गिना जाता है। लगभग 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यही जनशक्ति भारत को डेमोग्राफिक डिविडेंड (Demographic Dividend) देती है। यानी काम करने वाली विशाल आबादी, नए विचार, तेजी से सीखने की क्षमता, और उत्पा...