दिल्ली शराब घोटाले में आप नेताओं को मिली न्यायिक जीत के राजनीतिक मायने
दिल्ली शराब घोटाले में आप नेताओं को मिली न्यायिक जीत के राजनीतिक मायने @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को राउज एवेन्यू कोर्ट से न्यायिक राहत मिली है, जहां अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपी बरी हो गए। मसलन, कोर्ट ने सीबीआई के सबूतों को कमजोर बताते हुए आरोपों को खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार, 27 फरवरी को अपना फैसला सुनाया। वह यह कि शराब नीति में कोई साजिश या आपराधिक इरादा साबित नहीं हुआ। इसलिए अदालत ने 600 पेज के आदेश में स्पष्ट किया कि बिना ठोस सबूतों के आरोप टिक नहीं सकते। वहीं, सीबीआई ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील का फैसला लिया है। बावजूद इसके निचली अदालत में आप नेताओं की यह जीत पूरी आप पार्टी की सियासत के लिए एक बड़ा राजनीतिक हथियार बनेगी, खासकर दिल्ली विधानसभा चुनावों 2030 से पहले। क्योंकि पार्टी अब दावा कर सकती है कि केंद्र की एजेंसियों ने राजनीतिक विद्वेष यानी बदले की भावना के तहत फंसाया। यही नहीं, पंजाब-गुजरात जैसे राज्यों में आप का आधार मजबू...